भीमताल विधायक कैड़ा ने सीएम धामी से मुलाकात, क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

भीमताल विधायक कैड़ा ने सीएम धामी से मुलाकात, क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक की सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और संचार व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं।

विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का गंभीर अभाव है, जिसके कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए हल्द्वानी या नैनीताल जाना पड़ता है। उन्होंने ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल के सरकारी अस्पतालों के उच्चीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसके साथ ही विधायक कैड़ा ने खनश्यू में तहसील भवन निर्माण, संचार नेटवर्क को मजबूत करने, हाईस्कूलों को इंटर कॉलेजों में उच्चीकृत करने तथा क्षेत्र के किसानों को आलू फसल का बीमा प्रदान किए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी।

मुख्यमंत्री धामी ने विधायक कैड़ा द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया और अधिकारियों को संबंधित मामलों पर समाधानात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।