

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव – कुछ समय आत्मचिंतन तथा आत्म मनन में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वह हासिल होगा। आपकी जीवनशैली में भी सुधार आएगा। जरूरत पड़ने पर आपको अपने शुभचिंतकों से उचित मदद भी मिलेगी। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिजनों के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य उचित बना रहेगा।
नेगेटिव – अपरिचित लोगों से सावधान रहें, क्योंकि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठा सकते हैं। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करना ही बेहतर है। किसी भी निर्णय को लेने में ज्यादा सोच विचार करने में समय व्यर्थ न करें।
करियर – व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी भी कार्य में पक्के बिल द्वारा ही लेनदेन करें। अन्यथा कोई धोखा होने की आशंका बन रही है। नौकरी में सहकर्मियों का व्यवहार कुछ नकारात्मक रह सकता है।
लव – परिजनों के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव रखना जरूरी है।
हेल्थ – कामकाज के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। स्त्रियों को जोड़ों में दर्द और स्त्री जनक रोगों की वजह से परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 1


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव – मित्रों तथा संबंधियों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। किसी पारिवारिक अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है। जिस कार्य को लेकर आप कुछ समय से अधिक मेहनत कर रहे थे, आज उसके अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। व्यावसायिक महिलाएं अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम हासिल करेंगी। घर के सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक तथा सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा।
नेगेटिव – रुपये पैसे संबंधी उधारी सोच समझकर करें, क्योंकि वापसी की संभावना मुश्किल है। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। इसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्तिगत व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
करियर – व्यावसायिक महिलाएं अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम हासिल करेंगी। किसी अपरिचित व्यक्ति से व्यावसायिक गतिविधियों को साझा न करें। इस समय पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी गतिविधियों में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं।
लव – घर के सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक तथा सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम साथी के साथ घूमने का मौका मिलेगा।
हेल्थ – पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 6


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव – लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न होंगे। अपने लक्ष्य पर केंद्रित रखना निश्चित ही आपको सफलता देगा। समय खुशनुमा और मनोरंजक व्यतीत होगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें, कोई खास फायदेमंद सूचना मिल सकती है। दांपत्य जीवन मधुरतापूर्ण रहेगा।
नेगेटिव – घर में किसी बात को लेकर छोटे मोटे वाद विवाद रहेंगे। दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां भी रहेंगी। धैर्य और संयम से काम लें। अपने भाई बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है।
करियर – व्यवसाय संबंधी कार्य प्रणाली में अभी किसी भी तरह का परिवर्तन न करें। मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें, कोई खास फायदेमंद सूचना मिल सकती है। अपने कारोबार में निवेश करने का उचित समय है।
लव – दांपत्य जीवन मधुरतापूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बनाकर रखें।
हेल्थ – रक्तचाप और मधुमेह संबंधी नियमित जाँच करवाएं। समय समय पर उचित आराम लें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 5

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव – समय अनुकूल है। आपके कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न होते जाएंगे। घर की सुख सुविधाओं संबंधी खरीदारी में भी परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आध्यात्मिकता की ओर भी रुझान बढ़ेगा। आप नया कार्य शुरू करने की भी योजना बनाएंगे, जो कि सकारात्मक रहेगी। बड़े बुजुर्गों के सहयोग से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
नेगेटिव – अनावश्यक मेहनत करने की अपेक्षा स्मार्ट तरीके से अपने कार्यों को क्रियान्वित करें। इससे आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। पुराने मामलों के उठने से आपसी संबंधों में तनाव आ सकता है। आवेश में आने की बजाय सहजता बनाकर रखना जरूरी है।
करियर – व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। किसी प्रभावशाली संपर्क के माध्यम से आप नया कार्य शुरू करने की भी योजना बनाएंगे, जो कि सकारात्मक रहेगी। ऑफिस में कुछ मतभेद उठ सकते हैं। वाद विवाद की स्थिति में न पड़कर अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें।
लव – बड़े बुजुर्गों के सहयोग से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
हेल्थ – आपकी ही लापरवाही की वजह से रक्तचाप संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव – सिंह राशि के लोगों के लिए समय बहुत ही बेहतरीन है। आज आपकी कोई प्रतिभा और व्यक्तित्व लोगों के सामने जाहिर होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। बड़े बुजुर्गों का सानिध्य बना रहेगा। लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव संबंधी जो योजनाएं हैं, वह फायदेमंद साबित होंगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी।
नेगेटिव – लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर कुछ विवादित स्थितियां बन सकती हैं। स्वभाव में लचीलापन लाएं, आपकी किसी जिद की वजह से पारिवारिक समस्या बढ़ेगी। इस समय की गई किसी भी यात्रा का परिणाम निष्फल ही रहेगा।
करियर – लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी दस्तावेज अथवा कागज़ों पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव संबंधी जो योजनाएं हैं, वह फायदेमंद साबित होंगी। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ मनमुटाव होने की आशंका है।
लव – किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। घर का माहौल भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
हेल्थ – वर्तमान मौसम की वजह से अपच और भूख न लगने जैसी समस्या रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें तथा हल्का खान पान रखें।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव – लाभदायक ग्रह स्थिति है। अपनी प्रतिभा को जाहिर करने का सही समय है। किसी मित्र की सलाह से आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे। लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी। निकट संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। इस समय व्यवसाय में तरक्की के सुअवसर निश्चित हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता भी मिलेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
नेगेटिव – पारिवारिक गतिविधियों की वजह से व्यस्तता पूर्ण दिन व्यतीत होगा। भावुकता में बहकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आज कोई नया कार्य शुरू न करें। अन्य जिम्मेदारियों की वजह से आपके खुद के कार्य अधूरे ही रह जाएंगे।
करियर – इस समय व्यवसाय में तरक्की के सुअवसर निश्चित हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता भी मिलेगी। अपने विपणन संबंधी सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। किसी नए काम को शुरू करने की भी संभावना बन रही है।
लव – पति पत्नी के संबंधों में कोई अहंकार जैसी दरार आ सकती है, जो कि दांपत्य जीवन के लिए उचित नहीं है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव – आज आपके अधिकतर काम निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात खुशनुमा रहेगी। मीडिया या फोन द्वारा कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। विवाहित जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा।
नेगेटिव – बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। ज्यादा रोक टोक करने से उनका मनोबल कमजोर पड़ेगा। जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से आपके कार्यों में कुछ गड़बड़ हो सकती है। धैर्य और शांति बनाकर रखें। सुकून पाने के लिए अध्यात्म का सहारा लें।
करियर – व्यावसायिक गतिविधियों पर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेदों का असर आपकी व्यावसायिक कार्यप्रणाली पर भी आएगा। मीडिया या फोन द्वारा कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। नौकरी में बदलाव संबंधी कोई सूचना मिल सकती है।
लव – विवाहित जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा तथा घर में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
हेल्थ – थकान और नींद न आने की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 9

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से चल रही उथल पुथल भरी दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। संपत्ति या वित्त संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। युवा वर्ग को इंटरव्यू आदि में उचित सफलता मिलने की संभावना है। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। घर में सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। व्यावसायिक स्थल की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है।
नेगेटिव – किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से कोई मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। दूसरों की वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना है। गुस्से और आवेश में आने की बजाय धैर्य और संयम से समाधान निकालें।
करियर – व्यावसायिक स्थल की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर सचेत रहें। जनसंपर्क को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। आज किसी के साथ भी कोई डील न करें।
लव – वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। घर में सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 1


धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव – प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा। कोई मनोरंजन यात्रा का भी कार्यक्रम बनेगा। मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य गति में आएगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा सभी सदस्यों के बीच प्रेम पूर्ण व्यवहार रहेगा।
नेगेटिव – किसी परिचित द्वारा धोखा मिलने की आशंका भी बन रही है। आर्थिक गतिविधियां मध्यम पड़ने की वजह से चिंता रह सकती है, पर यह तात्कालिक है, इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। विदेश जाने के लिए इच्छुक लोग अपना कागजी कार्यवाही सावधानी से करें।
करियर – किसी भी व्यावसायिक समस्या का धैर्य से समाधान निकालें। स्टाफ से संबंधित कुछ न कुछ परेशानी रह सकती है, लेकिन मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य गति में आएगा। ऑफिस मे पेपर वर्क अधूरा रहने की वजह से समस्याएं आ सकती हैं।
लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा सभी सदस्यों के बीच प्रेम पूर्ण व्यवहार रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।
हेल्थ – पेट दर्द और कब्जियत की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले दिनचर्या व्यवस्थित करें और खानपान की आदतों को भी सुधारें।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 2

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव – घर के रखरखाव तथा साज सज्जा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेने से आप किसी भी प्रकार की गलती होने से बच जाएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ वार्तालाप और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, क्योंकि भुगतान आदि रुक सकती है। दिन के दूसरे पक्ष में ऐसा महसूस होगा, जैसे कि स्थितियां हाथ से निकल रही है, पर धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी सहयोग अवश्य दें।
करियर – आज व्यवसाय से संबंधित किसी भी तरह का जोखिम न लें। ज्यादा निवेश करने से भी परहेज करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। मार्केटिंग तथा प्रोडक्ट की गुणवत्ता में ज्यादा ध्यान दें।
लव – पारिवारिक सदस्यों के साथ वार्तालाप और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा तथा आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – वर्तमान मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 3


कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव – ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है, कि सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होने वाली है। प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। काम का बोझ तो अधिक रहेगा, परंतु सफलता मिलने से थकान हावी नहीं होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल द्वारा तरक्की होगी। घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
नेगेटिव – कुछ पुरानी नकारात्मक बातें उठने से किसी रिश्तेदार के साथ कुछ नाराजगी हो सकती है, जिसका नकारात्मक असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ेगा। विद्यार्थी भी इस समय अपनी पढ़ाई में ध्यान न देकर अपना नुकसान ही करेंगे।
करियर – कार्य क्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास भी करना जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल द्वारा तरक्की होगी। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। कोई आधिकारिक यात्रा संभव है।
लव – घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
हेल्थ – जोड़ों में दर्द आदि की समस्या बढ़ेगी। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 6

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव – व्यवस्थित दिन व्यतीत होगा। आज फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। जमीन जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ कार्य आपसी वार्तालाप से संपन्न होगा। युवा वर्ग अपनी उच्च शिक्षा और करियर को लेकर सजग रहेंगे। व्यावसायिक संपर्कों के माध्यम से कोई खास फायदेमंद सूचना मिल सकती है। संपत्ति में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव – आर्थिक समस्या से बचने के लिए अपना बजट सुनिश्चित करें और खर्चों पर काबू रखें। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। उनके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति महसूस होगी। किसी मित्र के साथ विचार विमर्श करने से समाधान मिल सकता है।
करियर – व्यावसायिक संपर्कों के माध्यम से कोई खास फायदेमंद सूचना मिल सकती है। अभी कार्य प्रणाली में कोई भी परिवर्तन लाने का प्रयास न करें। संपत्ति में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में कोई इच्छा के विपरीत यात्रा हो सकती है।
लव – आपकी समस्याओं को हल करने में जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
हेल्थ – अपने खानपान को संयमित रखें। बाहरी खाने की वजह से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 4

