देहरादून: कांग्रेस का “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित

देहरादून: कांग्रेस का “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – देहरादून

कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” विषय पर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सहित अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

सम्मेलन में भाजपा पर आरोप लगाया गया कि उनकी नीतियों और कार्यप्रणाली के कारण संविधान और लोकतंत्र पर संकट मंडरा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना अब हर नागरिक और राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की दिशा में मार्गदर्शन देना है।