विकासनगर: जूड्डो डैम से अचानक पानी आने पर तीन युवक मझधार में फंसे, SDRF ने किया रेस्क्यू

विकासनगर: जूड्डो डैम से अचानक पानी आने पर तीन युवक मझधार में फंसे, SDRF ने किया रेस्क्यू

स्थान – हरिद्वार

रिपोर्टर – शहजाद अली

जूड्डो डैम से अचानक छोड़े गए पानी के बहाव में तीन लोग नदी के बीच मझधार में फंस गए, लेकिन समय रहते मौके पर पहुंची SDRF टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया

दरअसल, देर शाम विकासनगर कोतवाली पुलिस और डाकपत्थर SDRF यूनिट को सूचना मिली कि कटापत्थर क्षेत्र में डैम से अचानक आए पानी की तेज धारा में तीन युवक फंस गए हैं। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित किनारे पर लाया।

बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए खनन कार्य कर रहे थे। हालांकि, तीनों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज बहाव और अंधेरे के कारण नहीं निकाला जा सका

यह घटना स्थानीय प्रशासन और खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। रात में हो रहे खनन ने फिर यह उजागर किया कि किस तरह उपखनिज संपदा की लूट से राजस्व को नुकसान और पर्यावरण को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।