रुड़की: पटाखा फोड़ने और कानफोड़ू शोर करने वाली बुलेट बाइक पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई

रुड़की: पटाखा फोड़ने और कानफोड़ू शोर करने वाली बुलेट बाइक पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई

स्थान – रूड़की

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पटाखा फोड़कर कानफोड़ू शोर मचाने वाली बुलेट बाइक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। हरिद्वार पुलिस ने मौके से दो बुलेट मोटरसाइकिलें सीज़ कर लीं और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की।

कार्रवाई एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर, प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने की।

पुलिस ने आम जनता को स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोपरि है और जो भी लोग लोगों को परेशान करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी