जसपुर: नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े व्यक्ति की अस्पताल में मौत

जसपुर: नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े व्यक्ति की अस्पताल में मौत

लोकेशन – जसपुर

रिपोर्टर- प्रदीप श्रीवास्तव

कलिया वाला रोड पर सुबह नशे की हालत में पड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई। जसपुर-कलिया वाला मार्ग पर व्यक्ति को बेहोश पाया गया। सूचना मिलते ही जसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल, जसपुर भेजा गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान पप्पू कॉलोनी, खेड़ा रोड, जसपुर निवासी 55 वर्षीय सलीम पुत्र अब्दुल सलाम के रूप में हुई।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। घटना की रिपोर्ट जसपुर कोतवाली में दर्ज कर ली गई है और मामले की आगे जांच जारी है।