

स्थान – रुद्रपुर

रिपोर्ट – चेतन बतरा


नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान कल शाम मुख्य बाजार में भारी हंगामा देखने को मिला। निगम द्वारा फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते एक ज्वैलरी की दुकान पर चालान चस्पा किया गया था, जिसे दुकान स्वामी ने हटा दिया। इस पर निगम के अधिकारी गुस्साए और जेसीबी व पुलिस के साथ दुकान सील करने पहुंचे।



निगम के इस तानाशाह रवैये को देख कर व्यापार मंडल और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंच गए और निगम की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया। निगम की कार्रवाई के चलते पूरे बाजार में अफरा-तफरी फैल गई।


बाद में बढ़ते विरोध और विवाद को देखते हुए मामले को मध्यस्था कर शांत कराया गया।


व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि निगम का यह रवैया न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर किसी ने अतिक्रमण किया है तो उसका चालान किया जाए या अन्य विधि संगत तरीकों से कार्रवाई हो, लेकिन इस तरह सत्ता का प्रयोग कर डर का माहौल बनाना बिल्कुल सही नहीं है। हम इसका सख्त विरोध करेंगे।”



नगर निगम की यह कार्रवाई स्थानीय व्यापारियों के बीच असंतोष और तनाव का कारण बनी है।



