

लोकेशन – जसपुर
रिपोर्टर – प्रदीप श्रीवास्तव


नैनीताल से देहरादून जा रहे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉ. आर.सी. पंत मंगलवार को अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जसपुर पहुंच गए। उनकी अचानक मौजूदगी से अस्पताल प्रशासन चौकन्ना हो गया। चिकित्सकों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर निदेशक का स्वागत किया।



डॉ. पंत ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत जायज़ा लिया। उन्होंने लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड, बर्थ वेटिंग रूम, इमरजेंसी यूनिट और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बताते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत की पीठ थपथपाई।
निदेशक ने सीजेरियन सेक्शन से भर्ती मरीजों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।




निरीक्षण के दौरान डॉ. पंत ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री द्वारा CHC जसपुर को 50 बेड के अस्पताल में अपग्रेड करने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि इसका प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है और प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।




इस अवसर पर डॉ. डी.एम. गहलोत, डॉ. आशु, डॉ. मेहताब, डॉ. प्रभात, डॉ. गुलनबाज, ए.पी. भट्ट, नेहा, राहुल, साजिद, गजाला, सुखदीप, आशा, जमील, पांडे, राकेश, जसवंत, सोनी, शालिनी, बासिद, रेखा, सरिता, शेर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


