बनभूलपुरा दंगे: 23 आरोपी एहतियातन हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

बनभूलपुरा दंगे: 23 आरोपी एहतियातन हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

स्थान – बनभूलपुरा

बनभूलपुरा दंगों में शामिल 23 आरोपियों को पुलिस ने एहतियातन शनिवार देर रात हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार आशंका थी कि सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद ये आरोपी दोबारा उपद्रव भड़काने की कोशिश कर सकते हैं। इसी संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी को कस्टडी में लिया है।

पुलिस की टीम आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले गई, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस, पीएसी व खुफिया एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना उनकी प्राथमिकता है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।