लक्सर स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज बहाल, भाजपा नेताओं ने सांसद त्रिवेंद्र रावत व रेल मंत्री का जताया आभार

लक्सर स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज बहाल, भाजपा नेताओं ने सांसद त्रिवेंद्र रावत व रेल मंत्री का जताया आभार

स्थान – लक्सर

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लक्सर रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों — अमृत भारत एक्सप्रेस और दुर्गयाना एक्सप्रेस — का स्टॉपेज स्वीकृत कर दिया है।

पूर्व में कोरोना काल के दौरान कई ट्रेनों का लक्सर में ठहराव बंद कर दिया गया था, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट भी परिवर्तित कर दिए गए थे। इसके चलते आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

वरिष्ठ भाजपा नेता मोहित कौशिक, जिला पंचायत सदस्य मनीष प्रधान और सभासद अंकुर चौधरी ने बताया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए सांसद त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में रेल मंत्री को ज्ञापन देकर स्टॉपेज बहाल करने की मांग की गई थी।

रेल मंत्री ने मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रेनों के लक्सर स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति प्रदान कर दी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि इससे लक्सर, हरिद्वार और आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

तीनों नेताओं—मोहित कौशिक, मनीष प्रधान और अंकुर चौधरी—ने सांसद त्रिवेंद्र रावत और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।