नानकमत्ता में विशेष समुदाय के युवक के साथ दो नाबालिग लड़कियां पकड़ी गईं, स्थानीय लोगों ने जताई आशंका – मामला थाने पहुंचा

नानकमत्ता में विशेष समुदाय के युवक के साथ दो नाबालिग लड़कियां पकड़ी गईं, स्थानीय लोगों ने जताई आशंका – मामला थाने पहुंचा

स्थान – नानकमत्ता

रिपोर्टर – अश्वनी दीक्षित

थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक संवेदनशील मामला सामने आया, जब विशेष समुदाय के युवक के साथ दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं। स्थानीय लोगों ने तीनों को पकड़कर नानकमत्ता थाने पहुंचाया, जहां मामले को लेकर काफी हंगामे की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व पदाधिकारी थाने पहुंच गए। पूछताछ के दौरान संगठन पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच कहासुनी भी हुई, हालांकि बाद में मामला शांत कराया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों लड़कियां सितारगंज के गोटा क्षेत्र की रहने वाली हैं और सगी बहनें हैं। उनकी उम्र क्रमशः 16 और 17 वर्ष बताई जा रही है। वहीं पकड़ा गया युवक सितारगंज इस्लामनगर का निवासी है।

बताया जा रहा है कि तीनों नानकमत्ता बावली क्षेत्र में एक झुग्गी में कपड़े बदल रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। जब लड़कियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने युवक को अपना “भाई” बताया, लेकिन स्थानीय लोगों ने दावा किया कि युवक विशेष समुदाय का है और लड़कियां हिंदू—ऐसे में भाई-बहन का दावा संदिग्ध है।

इसके बाद तीनों को थाने लाया गया। मौके पर मौजूद विहिप प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत ने युवक पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया कि “हमारी हिंदू बेटियों को बरगलाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।” उन्होंने युवक को जेल भेजने की मांग की।

स्थानीय निवासी पंकज मजूमदार ने बताया कि पकड़े जाने पर लड़कियां पहले युवक को अपना भाई बता रही थीं, और युवक ने उन्हें डराने की कोशिश भी की। वहीं एक लड़की ने अपने पिता को विशेष समुदाय का बताने का दावा किया, जिसे स्थानीय लोगों ने गलत बताया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर उदय ठाकुर, सूरज माली, सूरज शर्मा, लोकेश, प्रदीप, विजय समेत कई लोग मौजूद रहे।

पुलिस ने सभी पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।