फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो कारों से 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो कारों से 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

लोकेशन – रायवाला

रिपोट – सागर रस्तोगी

हरिद्वार–देहरादून हाईवे पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्मी अंदाज़ में हो रही शराब तस्करी का पर्दाफाश किया। विभाग की टीम ने दो कारों से चंडीगढ़ ब्रांड की 25 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना रायवाला थाना क्षेत्र की है, जहां मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने दोनों वाहनों का पीछा कर उन्हें रोक लिया। तस्करी में इस्तेमाल दोनों कारों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल मौके पर पहुंचीं और आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट से पूरी जानकारी ली। आयुक्त ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान राहुल निवासी देहरादून और सुरेंद्र सिंह निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है।

आरोपियों ने पुलिस और विभाग की टीम से बचने के लिए हाईवे से दूरी बनाते हुए देहात मार्गों का इस्तेमाल किया, लेकिन रायवाला में आबकारी टीम ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चंडीगढ़ से पहाड़ों में शराब की सप्लाई का नेटवर्क चलाते थे।

आबकारी विभाग तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए आरोपियों से आगे पूछताछ कर रहा है।