

स्थान : हल्द्वानी


बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण के मामले में आज फैसला होना था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की नई तारीख 9 दिसंबर 2025 तय कर दी है। यह मामला बनभूलपुरा के 29 एकड़ क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण को लेकर है।




रेलवे और संबंधित पक्षों ने इस मामले में अपने दस्तावेज और सबूत सुप्रीम कोर्ट में पेश किए थे। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब 9 दिसंबर को पूरी सुनवाई करने का निर्णय लिया है।



स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने भी कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की बात कही है। बनभूलपुरा क्षेत्र के लोग इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि फैसले से क्षेत्र के भविष्य और स्थानीय प्रशासन की योजनाओं पर असर पड़ सकता है।




