सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा छावनी में तब्दील, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा छावनी में तब्दील, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

स्थान – बनभूलपुरा

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली महत्वपूर्ण सुनवाई से पहले पूरा क्षेत्र छावनी में बदल गया है। फैसले से पहले किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार मामला 24 नंबर पर सूचीबद्ध है, जिसे लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने स्वयं मोर्चा संभाला है और हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं। शहर के मुख्य इलाकों, संवेदनशील पॉइंट्स व प्रवेश मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दंगे नियंत्रण दल, पीएसी, रिजर्व फोर्स और क्विक रिएक्शन टीम को मौके पर तैयार रखा गया है।

खुफिया विभाग भी सक्रिय मोड में है और जगह-जगह पर अपनी नजर बनाए हुए है। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

पुलिस का कहना है कि शांति बनाए रखना ही प्राथमिकता है और किसी भी उपद्रवी तत्व के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।