
स्थान – जसपुर
रिपोर्टर – वसीम अहमद

उधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महुआडाबरा नगर पंचायत में देर रात टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना रात लगभग 2 बजे शार्ट सर्किट के कारण हुई मानी जा रही है।


आग इतनी भयंकर थी कि पास-पड़ोस के मकानों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता और समय पर कार्रवाई के कारण आग पर काबू पाया गया।


गोदाम के मालिक का बेटा आग की लपटों में आकर झुलस गया, जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

आग की वजह से गोदाम में काफी नुकसान हुआ, लेकिन किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो एक बड़ी राहत है। घटना की वजह से प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा और शॉर्ट सर्किट रोकथाम के उपायों पर भी ध्यान देने की बात कही है।



