हल्द्वानी बनभूलपुरा: रेलवे अतिक्रमण से पहले नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई

हल्द्वानी बनभूलपुरा: रेलवे अतिक्रमण से पहले नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई

टॉप – हल्द्वानी
रिपोर्ट – ऋषि कपूर

हल्द्वानी–बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण मामले को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि संभावित उपद्रव और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

पुलिस ने 21 लोगों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया है। इसके अलावा, 121 लोगों के खिलाफ 135 और 126 BNS की कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया समेत सभी तरह की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है।

पूरे क्षेत्र में ड्रोन मॉनिटरिंग के माध्यम से निगरानी की जा रही है और अलग-अलग टीमों को पूरे इलाके में तैनात किया गया है। एसएसपी ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की उपद्रवी घटना या साजिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल पुलिस की यह कार्रवाई रेलवे अतिक्रमण से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।