नैनीताल पुलिस ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर चलाया वृहद चेकिंग अभियान

नैनीताल पुलिस ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर चलाया वृहद चेकिंग अभियान

स्थान : नैनीताल

आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस ने जनपद में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना, चोरी के सामान, अवैध नशे की खरीद-फिरोख्त पर अंकुश लगाना और बाहरी/घुमंतू/संदिग्धों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखना था।

इस अभियान के तहत 128 कबाड़ी शॉप, 158 मेडिकल स्टोर, 7 गन शॉप और 187 मोबाइल शॉप की प्रभावी चेकिंग की गई। पुलिस ने सभी दुकान संचालकों और कर्मियों का सत्यापन किया। चेकिंग के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 133 लोगों/संचालकों के खिलाफ चालान किया गया और कुल ₹40,400/- जुर्माना लगाया गया।

एसएसपी नैनीताल ने सभी शॉप संचालकों को निर्देश दिया कि वे अपने कर्मचारियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराएँ और सुरक्षा मानकों का पालन करें। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि देखने पर पुलिस टोल फ्री नंबर 112 पर तुरंत संपर्क करें।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान त्योहारी सीजन में नागरिकों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए निरंतर जारी रहेगा।