


संवाददाता: संजय जोशी

स्थान: रानीखेत

महिला कांग्रेस रानीखेत के तत्वावधान में शक्ति चौक, वार्ड नंबर 4, चिलियानौला में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष गीता पवार ने की और संचालन कांग्रेस अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा ने किया।

अभियान में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा और जनाधिकारों की आवाज बुलंद की। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यह अभियान जनता की आवाज़ का प्रतीक है और लोकतंत्र के सम्मान की लड़ाई है।



इस मौके पर महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, विशव विजय माहरा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवीन बोरा, सुंदर कुंवार्बी, वीना नेगी, गुसाई राम आर्या, कार्तिक असवाल, कृपाल असवाल, दया किशन जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान हस्ताक्षर करते हुए उपस्थित लोगों ने लोकतंत्र की मजबूती और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर जोर दिया।





