


स्थान:लोहाघाट( चंपावत)
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार शाम को संघ शताब्दी वर्ष और विजयादशमी के अवसर पर लोहाघाट नगर की विवेकानंद बस्ती, केशव बस्ती, श्री राम बस्ती और माधव बस्ती में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।




कार्यक्रम से पूर्व संघ के स्वयंसेवकों ने शानदार पद संचलन निकाला, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए। पद संचलन सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर मीना बाजार, शीतला माता मंदिर और स्टेशन बाजार होते हुए बस्तियों तक पहुँचा। इस दौरान स्वयंसेवकों में पुष्प वर्षा की गई और नन्हे स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखा गया।



मुख्य वक्ताओं ने कहा कि आरएसएस ने भारत की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संघ की स्थापना से पहले डॉक्टर हेडगेवार ने विद्यार्थी जीवन से ही स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और युवाओं को आजादी की लड़ाई में शामिल किया। आजादी के बाद भी देश की जरूरत पड़ने पर आरएसएस हमेशा आगे आया और सहयोग प्रदान किया।



इस वर्ष दिल्ली में आयोजित कर्तव्य पथ परेड में भी आरएसएस के 3,000 स्वयंसेवक सेना के साथ भाग लेकर देशसेवा का उदाहरण पेश कर चुके हैं। मुख्य वक्ताओं ने संघ की सराहना करते हुए कहा कि आज भी देश में जरूरत पड़ने पर आरएसएस के कार्यकर्ता सबसे आगे खड़े रहते हैं।



