हीरानगर में 10 दिवसीय दीपावली मेला शुरू, झूले और पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

हीरानगर में 10 दिवसीय दीपावली मेला शुरू, झूले और पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रिपोर्टर: पंकज सक्सेना

स्थान: हल्द्वानी

हीरानगर में उत्थान मंच की ओर से आयोजित 10 दिवसीय दीपावली मेले का शुभारंभ रविवार को हुआ। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया।

मेले में अनेक प्रकार के झूले, दीपावली से जुड़े सजावटी सामान, मिठाई और खानपान के स्टॉल, साथ ही पर्वतीय व्यंजनों के विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए मनोरंजन और खरीदारी की विविध सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

मेला प्रबंधक ने बताया कि यह मेला लगातार 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें बाहरी राज्यों से आए दुकानदारों के साथ-साथ स्थानीय व्यवसायियों ने भी अपने स्टॉल लगाए हैं। लोगों को एक ही स्थान पर त्योहार से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं खरीदने का अवसर मिल रहा है।

दीपावली से पहले शुरू हुआ यह मेला अब हीरानगर क्षेत्र में त्योहार की रौनक बढ़ा रहा है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का लुत्फ उठा रहे हैं।