आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – वित्तीय मामलों में चल रहे रुकावट दूर होंगे। अपनी मेहनत और कार्य क्षमता पर विश्वास रखने से आपको अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। फंसे हुए पैसे की प्राप्ति भी हो सकती है। घर के रखरखाव और देखभाल संबंधी कार्यों में उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – कभी-कभी आपका अधिकारपूर्ण रवैया दूसरों को आहत भी कर देता है। बेहतर होगा कि समय के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाते रहें। मन में कुछ अनहोनी जैसी आशंका होने से भय रहेगा, यह मात्र आपका भ्रम ही है।

करियर – वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। यह समय नई योजनाओं को बनाने के लिए अभी अनुकूल नहीं है। इस समय फाइनेंस संबंधी कोई भी निर्णय न लें। कंप्यूटर, मार्केटिंग आदि से जुड़े व्यवसाय में कुछ उपलब्धियां मिलेंगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में चल रही राजनीति का सामना करना पड़ सकता है।
लव – पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल घर में शांति और व्यवस्था बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध भी रोमांटिक रहेंगे।
हेल्थ – घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें। परेशानी उत्पन्न होने पर तुरंत इलाज करवाएँ।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – इस समय ग्रह गोचर और परिस्थितियां बहुत ही सकारात्मक बनी हुई हैं। आप अपनी काबिलियत के बल पर कोई विशेष लक्ष्य हासिल करने में सक्षम रहेंगे। यदि कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे क्रियान्वित करने का यह उचित समय है।
नेगेटिव – अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार या जिम्मेदारियां न लें। सभी कार्यों के बीच संतुलन बनाकर रखने में दिक्कतें आ सकती हैं। जल्दबाजी की वजह से काम बिगड़ सकते हैं। इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना जरूरी है।

करियर – व्यवसायिक गतिविधियों को और अधिक समय दें, जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। कर्मचारियों के साथ किसी वजह से तनाव रह सकता है। सरकारी नौकरी में पब्लिक प्लेस पर वाद-विवाद में न पड़ें।
लव – घर के सभी सदस्य प्रफुल्लित तथा खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी।
हेल्थ – मौसम के विपरीत आहार-विहार न रखें। सावधानी बरतने से मानसिक तथा शारीरिक ऊर्जा व शांति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – गहरा पीला, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज आपका कोई विशेष दायित्व पूरा होने वाला है। किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। घर में किसी सदस्य की विवाह संबंधी बातचीत व तैयारियों का जोर रहेगा तथा कई तरह की योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव – यह समय धैर्य और संयम रखने का भी है। दूसरों की वजह से किसी तरह की नुकसान होने की स्थिति बन रही है। कोई भी निर्णय लेते समय व्यावहारिक होना जरूरी है। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा।

करियर – व्यवसाय में अपनी पूरी ऊर्जा और मेहनत अपने कार्यों के प्रति लगाएँ। सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह भी आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी उचित कार्यप्रणाली की वजह से तरक्की संभव है।
लव – जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। संबंधों को खुशनुमा बनाकर रखने के लिए उनके कार्यों में सहयोग करना और तोहफा देना मधुरता लाएगा।
हेल्थ – अपने खान-पान और आराम का भी ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – किसी भी विपरीत परिस्थिति में खास मित्र अथवा संबंधियों के सहयोग से आपकी हिम्मत और हौसला बना रहेगा। फोन और मेल द्वारा नई जानकारियां तथा समाचारों की प्राप्ति होगी। बातचीत द्वारा आप अपने काम करवाने में सक्षम भी रहेंगे।
नेगेटिव – भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखने के लिए जरूरी है कि छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज किया जाए। कभी-कभी मनोनुकूल काम न बनने से आप असहज हो जाते हैं। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

करियर – इस समय व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे तथा कार्यभार की भी अधिकता बनी रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी योजनाओं को भी कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। नौकरी में किसी गलती की वजह से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
लव – पारिवारिक वातावरण सुखद व सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – माइग्रेन और सर्वाइकल की समस्या बढ़ने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी रहेगी। कुछ समय योगा और व्यायाम में भी ज़रूर लगाएँ।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – किसी समारोह अथवा मीटिंग आदि में जाने का मौका मिले, तो तुरंत हासिल करें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। कोई पारिवारिक उलझा हुआ मामला सुलझ जाएगा।
नेगेटिव – अपनी ईगो जैसी आदत पर नियंत्रण रखें। कोई भी निवेश संबंधी फैसला बहुत ही सोच-समझकर लें अथवा फिलहाल टाल ही दें। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। यह समय बहुत ही चौकन्ना रहने का भी है।

करियर – व्यवस्थित कार्य प्रणाली तथा मेहनत से आपको बेहतरीन सफलता मिलने वाली है। मीडिया और ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय अधिक सफल रहेंगे। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग मुनाफा कमाएँगे। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पर काम करते समय सावधानी बरतें।
लव – पति-पत्नी के आपसी संबंधों में उचित तालमेल और मधुरता बनी रहेगी। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
हेल्थ – तनाव और थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। अपना मनोबल बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – पारिवारिक सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में मधुर समय व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आय के साधन भी बने रहने से तनाव नहीं रहेगा। नजदीकी मित्र के यहाँ धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा।
नेगेटिव – व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट न करें। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा अवश्य करें। वाहन अथवा घर की मरम्मत को लेकर बड़ा खर्चा सामने आ सकता है।

करियर – कारोबार में कोई उपलब्धि मिलने पर ज्यादा सोच-विचार न करके तुरंत उस पर अमल करें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी, परंतु बॉस तथा वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेंगे।
लव – व्यवसायिक तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी न होने दें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए रिश्तों को समय देना जरूरी है।
हेल्थ – गैस और एसिडिटी की परेशानी रह सकती है। ज्यादा गरिष्ठ पदार्थों का सेवन न करें तथा व्यवस्थित रहें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – यदि कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। सकारात्मक रहने से व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – बजट का ध्यान रखें। इसके लिए व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखना होगा। किसी भी तरह की यात्रा से परहेज करें, कष्टदायक रह सकती है। कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति बनेगी, परंतु आपसी सूझबूझ से समस्या का समाधान भी निकल आएगा।

करियर – व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और अनुभवी लोगों का भी सहयोग बना रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कार्य योजनाएं भी बनेंगी। नौकरी में टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे तथा तरक्की के भी योग बन रहे हैं।
लव – पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतर होने से घर में खुशनुमा वातावरण भी रहेगा।
हेल्थ – टाँगों या घुटनों में दर्द जैसी शिकायत रहेगी। उत्तम आहार लें तथा योगा और व्यायाम में भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और किसी परेशानी का भी हल मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – आलस और लापरवाही में पड़कर व्यर्थ की गतिविधियों में पैसा और समय नष्ट न करें। आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। इस समय किसी को भी पैसा उधार न दें, वापसी संभव नहीं है। बल्कि मुसीबत में ही पड़ जाएँगे।

करियर – कार्य क्षेत्र में किसी भी कार्य को कल पर टालने की बजाय उचित समय पर ही पूरा करने का प्रयास करें, इससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी सहयोग आपकी व्यवसायिक गतिविधियों को और अधिक उत्तम बनाएगा।
लव – अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर ज़रूर जाएँ।
हेल्थ – अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – संतान की किसी उपलब्धि की वजह से मन प्रफुल्लित रहेगा। वित्तीय योजनाओं को कार्य रूप देने का यह उत्तम समय है। पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से राहत पाने के लिए कुछ समय प्रकृति के निकट भी व्यतीत करें।
नेगेटिव – अपने काम को अन्य लोगों के साथ बाँटना सीखें, जिससे आपका कार्यभार हल्का होगा और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें, इससे अपना ही नुकसान हो सकता है।

करियर – कार्यस्थल पर प्रतिद्वंद्वियों की वजह से कुछ अवरोध आएंगे, परंतु आप अपनी योग्यता द्वारा उनका निवारण करने में सक्षम भी रहेंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में न आकर अपने कार्य में ही ध्यान दें। युवाओं को कोई बेहतरीन ऑफर मिल सकता है।
लव – कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ भी ज़रूर व्यतीत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से दूरियां आएँगी।
हेल्थ – एक्सरसाइज, योगा आदि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – रोजमर्रा की व्यवस्था पूर्ण दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपने रुचिपूर्ण कार्यों में समय व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। व्यक्तिगत काम सुचारू रूप से संपन्न होने से सुकून और राहत रहेगी।
नेगेटिव – पैसे की स्थिति को लेकर कुछ उथल-पुथल भी रह सकती है, इसलिए जोखिम प्रवृत्ति के कामों में रुचि न लें। अपने मनोभावों पर काबू रखें। इस समय चचेरे भाई-बहनों से अपने रिश्तों को बहुत अधिक संभालकर रखने की आवश्यकता है।

करियर – व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। इस समय अपने महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव भी कर सकते हैं। किसी के साथ भी फाइनेंस संबंधी एग्रीमेंट करते समय सावधानी बरतें। व्यवसाय को लेकर कोई भी यात्रा करना इस समय फायदा नहीं देने वाला है।
लव – घर में शांति रहेगी तथा वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – समस्याओं से घबराए नहीं और उनका डटकर सामना करें। आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन कार्य भी पूर्ण कर पाएँगे। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें। इससे खुशी और प्रफुल्लता बनी रहेगी।
नेगेटिव – बहुत अधिक अहंकार व जिद्दीपन रखना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। अपनी क्षमताओं को महसूस करें और सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करें। व्यर्थ की गतिविधियों और मौज-मस्ती में समय लगाने से कुछ भी हासिल नहीं होगा।

करियर – व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग तथा प्रोडक्ट के प्रमोशन पर लगाएँ। अधिक कामयाबी की चाह में किसी गलत रास्ते का चुनाव न करें। राजकीय काम थोड़ी सी बाधाओं के बाद पूरे हो जाएँगे। सरकारी सेवारत लोग अनचाही जगह पर कार्यभार मिलने से परेशान होंगे।
लव – दांपत्य संबंधों में सामंजस्य बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियां उपजने की आशंका है।
हेल्थ – अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपका पहला दायित्व है। तनाव और थकान का प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – यह समय आपको कई तरह की उपलब्धियों में व्यस्त करने वाला है। रुके हुए कार्य गति में आएँगे। पारिवारिक लोगों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। कोई धार्मिक आयोजन का विचार भी बनेगा।
नेगेटिव – व्यावहारिक बनें। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेना नुकसान दे सकता है। अपनी चीजों को संभालकर रखें, खोने या चोरी होने के योग बन रहे हैं। वर्तमान स्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रहने की ज़रूरत है।

करियर – आज कार्य क्षेत्र में लंबित पड़े काम शीघ्रता से निपटाने के लिए कुछ ठोस और मजबूत निर्णय लेने पड़ेंगे। जिसका फल आपको भविष्य में प्राप्त होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों से वरिष्ठ अधिकारी उनके काम से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे।
लव – जीवनसाथी का घर और परिवार के प्रति पूरा सहयोग रहेगा, जिसकी वजह से आप तनाव मुक्त होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएँगे।
हेल्थ – शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस होगी। गैस, एसिडिटी जैसी समस्या भी परेशान करेगी। लापरवाही न करके अपना उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 8