

रिपोर्ट – राजू सहगल।
स्थान – किच्छा (रुद्रपुर)


उधम सिंह नगर (किच्छा):
किच्छा में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। महाराजा अग्रसेन पार्क में क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ सहित तमाम लोगों ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।




अग्रवाल सभा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक तिलक राज बेहड़ ने पार्क के सौंदर्यकरण के लिए अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आर्किटेक्ट के माध्यम से पार्क का डिजाइन तैयार कर निर्माण कराया जाएगा और निर्माण कार्य में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर और धनराशि भी प्रदान की जाएगी।





अग्रवाल सभा ने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने समाज के लिए एक रुपए और एक ईंट का योगदान देकर रोजगार और आवास की व्यवस्था करने का आह्वान किया था। आज अग्रवाल समाज उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।



