

स्थान-बागेश्वर

संवाद्दाता-मनोज टंगड़िया



विकासखंड बागेश्वर में चल रही विकास योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया को लेकर भाजपा समर्पित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। उप ज्येष्ठ प्रमुख मनीष कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने विकासखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार को सख्त लहजे में चेतावनी दी।

धरना स्थल पर मीडिया से बात करते हुए मनीष कुमार ने आरोप लगाया कि,



“बागेश्वर में टेंडर प्रक्रिया को ‘स्लेक्शन बांड’ के जरिए इस तरह संचालित किया जा रहा है कि ठेकेदारों के हित साधे जा सकें। पहले विकास कार्यों के भुगतान मस्टरौल के आधार पर होते थे, जिससे क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सीधी भागीदारी होती थी। अब जनप्रतिनिधियों की भूमिका केवल औपचारिकता तक सीमित कर दी गई है।”
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियाँ सिर्फ ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने वाली प्रतीत हो रही हैं और इससे स्थानीय प्रतिनिधियों की विकास कार्यों में सहभागिता लगभग खत्म हो गई है।

मुख्य मांगें और आरोप:
टेंडर प्रक्रिया में स्लेक्शन बांड का गलत प्रयोग
मस्टरौल आधारित भुगतान प्रणाली की बहाली

ठेकेदारों के पक्ष में बनाए जा रहे नियमों की समीक्षा
जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों में वास्तविक अधिकार मिले
मनीष कुमार ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इन मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को विकासखंड से जिला मुख्यालय और फिर राजधानी तक ले जाया जाएगा।



