रानीखेत में स्मैक की बड़ी खेप बरामद, दो युवक गिरफ्तार — 15.9 ग्राम हेरोइन जब्त

रानीखेत में स्मैक की बड़ी खेप बरामद, दो युवक गिरफ्तार — 15.9 ग्राम हेरोइन जब्त

स्थान : रानीखेत

रिपोर्टर : संजय जोशी

कोतवाली रानीखेत और एसओजी अल्मोड़ा की संयुक्त टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। श्री माता घटघटेश्वरी मंदिर द्वार, पिलखोली के पास चेकिंग अभियान के दौरान स्कूटी सवार दो युवकों के पास से कुल 15.9 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अनिल कुमार और करन कुमार के रूप में हुई है। तलाशी में अनिल कुमार के पास से 8.85 ग्राम और करन कुमार के पास से 7.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई।


अंतरराज्यीय तस्करी की आशंका

पुलिस के अनुसार, आरोपी यह स्मैक अटरिया मोड़, रुद्रपुर से खरीदकर लाए थे और इसे रानीखेत व आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। बरामद की गई स्मैक की कुल कीमत लगभग ₹4.77 लाख बताई जा रही है।


पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने तुरंत दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए स्कूटी को सीज कर लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  • अपर उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र, कोतवाली रानीखेत
  • हे.का. भुवनेश्वर कुमार, कोतवाली रानीखेत
  • का. कैलाश पांडे, कोतवाली रानीखेत
  • का. राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
  • का. राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
  • का. हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा

पुलिस का बयान:

पुलिस का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। रानीखेत और पहाड़ी इलाकों में नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए सघन चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है