

रिपोर्टर: पंकज सक्सेना

हल्द्वानी।
आज हल्द्वानी कोतवाली के बाहर उस समय हंगामे जैसे हालात बन गए जब कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक भगत का आरोप है कि कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों ने भाजपा पार्षद के साथ अभद्र व्यवहार किया है, जो पूरी तरह से निंदनीय है।




विधायक ने कहा, “राज्य में हमारी सरकार है, फिर भी पुलिस विभाग भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। यह सहन नहीं किया जाएगा।”

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी कोतवाली में किसी मामले को लेकर एक भाजपा पार्षद पहुंचे थे, जहां ड्यूटी पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला बढ़ गया और विधायक बंशीधर भगत खुद कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए।


मांग रखी – कोतवाली स्टाफ का तबादला हो
विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक कोतवाली के पूरे स्टाफ को हटाया नहीं जाएगा, तब तक वह धरना समाप्त नहीं करेंगे।



पुलिस की प्रतिक्रिया
वर्तमान में पुलिस अधिकारी विधायक को शांत करने और समझाने की कोशिश कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों को भी मौके की जानकारी दे दी गई है। हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।



