

हल्द्वानी
(संवाददाता): पंकज सक्सेना
शहर में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नीलकंठ हॉस्पिटल के मालिक डॉ. गौरव सिंघल की कार में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब वे घर से क्लिनिक जा रहे थे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते डॉक्टर सिंघल ने गाड़ी से बाहर निकलकर जान बचा ली।

कोई हताहत नहीं
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।




दमकल विभाग को दी गई सूचना
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। कार को काफ़ी नुकसान पहुंचा है।


जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है।



