

लोकेशन,, चमोली

रिपोर्ट,, संजय कुंवर

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दिलाई अध्यक्ष को शपथ, उपाध्यक्ष व अन्य सदस्यों को अध्यक्ष ने दिलाई शपथ



5 सितंबर —
जिला पंचायत सभागार, चमोली में शुक्रवार को एक गरिमामय समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट एवं उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर चमोली जनपद के अन्य निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।



कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह एवं सभी अन्य निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई।



समारोह में जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि वह जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।




