राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान

राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान

स्थान-ऋषिकेश

संवाद्दाता-सागर रस्तोगी

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गुमानीवाला स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम शिक्षकों को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर शिक्षकगण भावुक और गर्वित नजर आए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे तथा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के पश्चात शिक्षकों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और छात्रों को शिक्षा के महत्व को समझाने की प्रेरणा दी।

शिक्षकों ने इस अवसर पर कहा कि वे निरंतर प्रयासरत हैं कि छात्रों को न केवल किताबी ज्ञान मिले, बल्कि उन्हें सामाजिक मूल्यों और नैतिकता की शिक्षा भी दी जाए ताकि वे एक अच्छे नागरिक बन सकें।

वक्ताओं ने प्रतिस्पर्धा के इस दौर में छात्रों से पढ़ाई में और अधिक मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही कल का भविष्य हैं, और उन्हें अच्छे अंक प्राप्त कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।

नृत्य, गीत और कविता पाठ के माध्यम से छात्रों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया, जिससे समूचा वातावरण भावुक और प्रेरणादायक बन गया।

विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया और यह संकल्प लिया गया कि विद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।