

हल्द्वानी, 1 सितम्बर। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में प्रशासनिक जिम्मेदारी का नया अध्याय शुरू हो गया है।

प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी के सेवानिवृत्त होने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज सिंह ने आज अतिरिक्त प्राचार्य का प्रभार संभाल लिया।



कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि पूर्व प्राचार्य द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं और कार्यों को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाया जाएगा।


उन्होंने भरोसा दिलाया कि कॉलेज और अस्पताल से जुड़े सभी लंबित मसलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


विशेष रूप से उन्होंने उपनल कर्मियों की समस्याओं पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया, ताकि अस्पताल की नियमित सेवाएं प्रभावित न हों और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहें।

नए अतिरिक्त प्राचार्य से मेडिकल कॉलेज के शिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है।



