हल्द्वानी: आम आदमी पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, चुनावी रणनीति पर चर्चा

हल्द्वानी: आम आदमी पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, चुनावी रणनीति पर चर्चा

रिपोर्ट…ऋषि कपूर

हल्द्वानी, 31 अगस्त। बीते दिन हल्द्वानी में आम आदमी पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. कलेर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी।

महेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी किसी राजनीतिक गठबंधन में शामिल नहीं होगी और केवल बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है और आगे भी यही पार्टी की पहचान रहेगी।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. कलेर ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर जिले में बैठकों का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ता भले ही कभी नाराज़ हों, लेकिन वे पार्टी का साथ नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने दावा किया कि जनता अब आम आदमी पार्टी को एक विकल्प मान रही है और सदस्यता अभियान से बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और चुनाव की तैयारी को लेकर उत्साह दिखाया।