हल्द्वानी: गणपति बप्पा की होगी स्थायी स्थापना, बदलेगी विसर्जन की परंपरा

हल्द्वानी: गणपति बप्पा की होगी स्थायी स्थापना, बदलेगी विसर्जन की परंपरा


रिपोर्टर…. ऋषि कपूर

हल्द्वानी। गणेश महोत्सव की धूम इस बार एक अनोखी पहल के साथ देखने को मिल रही है। बद्रीपुर क्षेत्र में परंपरागत विसर्जन की बजाय गणपति बप्पा की स्थायी स्थापना का निर्णय लिया गया है।

इस नई परंपरा को लेकर धार्मिक और सामाजिक संगठनों में चर्चा तेज हो गई है।

हाल ही में पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कहा कि उत्तराखंड गणपति का जन्म स्थल और निवास स्थान भी है, ऐसे में उनकी विदाई की परंपरा उपयुक्त नहीं।

उन्होंने साफ कहा कि मुंबई की तर्ज पर यहां विसर्जन नीति लागू नहीं होगी।

स्थानीय स्तर पर इस निर्णय को धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा जा रहा है।

समर्थकों का कहना है कि स्थायी स्थापना से जहां आस्था को नई दिशा मिलेगी, वहीं नदियों और जलस्रोतों में होने वाले प्रदूषण से भी बचाव होगा।