रानीखेत: मां नंदा सुनंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आकर्षक मंच

रानीखेत: मां नंदा सुनंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आकर्षक मंच

रिपोर्टर : संजय जोशी

रानीखेत। मां नंदा सुनंदा महोत्सव में आज महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दिन भर चित्रकला, मेहंदी, ऐपण और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सांस्कृतिक संयोजक विमल सती ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में सीमा थापा ने प्रथम, मानसी पपनै ने द्वितीय और नीमा कोरंगा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में केवि की मानसी ने प्रथम, एपीएस की चेतना रावत ने द्वितीय और एपीएस की एकता ने तृतीय स्थान हासिल किया। मिशन इंटर कॉलेज की स्नेहा को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ऐपण प्रतियोगिता में महिला वर्ग में जयश्री साह ने प्रथम, सीमा भाकुनी ने द्वितीय और कमला जोशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में बबीता ने प्रथम, रंजना साह ने द्वितीय और सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एपीएस के कार्तिक रावत और केपीएस ताड़ीखेत के सुमित कुमार को विशेष पुरस्कार दिया गया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 0-3 आयुवर्ग में मिताली टम्टा प्रथम, क्रियांश द्वितीय और युगराज तृतीय स्थान पर रहे। प्राइमरी वर्ग में प्रतिष्ठा बिष्ट ने प्रथम व श्रेयांश और देवप्रताप ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में धैर्य जोशी प्रथम, भूजल अधिकारी द्वितीय और प्रतिष्ठा खुल्बे तृतीय स्थान पर रही।

विमल सती ने बताया कि रविवार नंदाष्टमी के दिन प्रातः 11 बजे से प्राइमरी व जूनियर वर्ग की अंतरविद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी, तदुपरांत महिलाओं की छपेली नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही अब तक संपन्न प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।

रात्रि में आमंत्रित कलाकार लोकगायक गिरीश सनवाल की टीम लोक गीतों की प्रस्तुति देंगी। 1 सितंबर सोमवार को प्रातः 11 बजे से सीनियर वर्ग की अंतरविद्यालयी समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता, दोपहर में उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिता और महिलाओं की विवाह गीत प्रतियोगिता आयोजित होगी। रात्रि में नैनीताल से आमंत्रित आरोही ग्रुप लोक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति देंगे।