

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

वैश्य महासभा के आयोजन में रामलीला मैदान में गणेश चतुर्थी के अवसर पर पिछले 20 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में इस वर्ष भी उत्सव के रंग और उल्लास देखने को मिले।




विशेष आकर्षण रहा वैश्य महासभा की ओर से आयोजित दहीहंडी प्रतियोगिता, जिसे पिछले 21 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता में अंबेडकर समाज के युवाओं ने भाग लिया और दहीहंडी फोड़कर विजेता टीम ने 21,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की।




आयोजकों ने बताया कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र और उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों से लोग इस महोत्सव और दहीहंडी प्रतियोगिता को देखने के लिए पहुंचे। वहीं, इस वर्ष वाल्मीकि समाज ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया।


वैश्य महासभा के आयोजक ने कहा कि यह आयोजन केवल हल्द्वानी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तराखंड में इसे देखने का विशेष आकर्षण रहता है।

मंगलवार को महोत्सव का समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें गणेश प्रतिमा का विसर्जन रानीबाग में किया जाएगा। आयोजकों ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस महोत्सव और दहीहंडी प्रतियोगिता को भव्य रूप से जारी रखा जाएगा।




