

रिपोर्ट- दलीप कश्यप

कोटद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के कोटद्वार आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करने पहुंचे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोश और ऊर्जा का प्रदर्शन किया।



हरक सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव में पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और अब कांग्रेस ही विकल्प के रूप में सामने आएगी।



पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस अपनी उपलब्धियों और सकारात्मक कार्यों के आधार पर सरकार बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता कांग्रेस को एक मजबूत और स्थिर विकल्प के रूप में देख रही है।


डॉ. हरक सिंह रावत ने यह भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 45 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी।



