बेतालघाट फायरिंग कांड: मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत 3 आरोपी दबोचे, अब तक कुल 9 गिरफ्तार

बेतालघाट फायरिंग कांड: मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत 3 आरोपी दबोचे, अब तक कुल 9 गिरफ्तार

बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना में बड़ी सफलता हासिल करते हुए नैनीताल पुलिस ने मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत तीन आरोपियों को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल 32 बोर, तीन जिंदा कारतूस और संदिग्ध थार गाड़ी (UK18U-5002) बरामद की है।

घटना का विवरण:

दिनांक 14 अगस्त 2025 को बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान मतदान के समय एक प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रतिद्वंदी गुट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और लगातार दबिशों के माध्यम से पुलिस टीम ने 20 अगस्त 2025 को लखीमपुर के भीरा कस्बे में पंजाब मेडिकल स्टोर के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अमृतपाल उर्फ पन्नू (30 वर्ष) – ग्राम रोशनपुर, गूलरभोज (मुख्य आरोपी)
  2. गुरमीत सिंह उर्फ पारस (28 वर्ष) – ग्राम बेरिया दौलत, केलाखेड़ा
  3. प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर (32 वर्ष) – मुंडिया कला बहादुरगंज, बाजपुर (वर्तमान में पिरूमदारा निवासी)

बरामदगी:

  • एक देशी पिस्टल 32 बोर
  • तीन जिंदा कारतूस
  • थार गाड़ी (UK18U-5002)

आपराधिक इतिहास:

  • अमृतपाल उर्फ पन्नू के विरुद्ध रामनगर कोतवाली में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।
  • प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर पर मारपीट व धोखाधड़ी के दो मामले पंजीकृत हैं।
  • अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास जांचा जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम:

  • उ.नि. अनीश अहमद (थानाध्यक्ष, बेतालघाट)
  • उ.नि. फिरोज (साइबर सेल)
  • हे.का. मंजीत (चोरगलिया)
  • का. संदीप सिंह, का. संदीप दोसाद (रामनगर)

उल्लेखनीय है कि घटना के दिन ही पुलिस ने 6 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दो वाहन सीज किए थे। कुल गिरफ्तारियां अब 9 हो चुकी हैं।

SSP नैनीताल का संदेश:

“चुनाव में कानून-व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”