

देहरादून
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 2 अगस्त से 5 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।



मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि इस अवधि में राज्यभर में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।


विशेष रूप से शनिवार (3 अगस्त) को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 3 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।




इसके अलावा, 4 और 5 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने संबंधित जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने और संभावित आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां करने की सलाह दी है।



जनता से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासनिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।
सलाह: नदी-नालों के पास न जाएं, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें और मौसम अपडेट पर नज़र बनाए रखें।




