नीम करौली महाराज स्थापना दिवस पर हल्द्वानी में प्रसाद वितरण, भक्ति में डूबा माहौल

नीम करौली महाराज स्थापना दिवस पर हल्द्वानी में प्रसाद वितरण, भक्ति में डूबा माहौल

हल्द्वानी

विश्व प्रसिद्ध नीम करौली बाबा के कैंची धाम स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज सारथी फाउंडेशन समिति के तत्वावधान में हल्द्वानी स्थित शिव मंदिर मुखानी रोड (मां जगदंबा बैंक्वेट हाल के पास) पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा जी के हलुआ, चना प्रसाद एवं शर्बत का प्रसाद ग्रहण कर आस्था प्रकट की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “नीब करौली महाराज की जय” के जयकारों से वातावरण को भक्ति में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-पाठ के साथ संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख अतिथि

इस सेवा आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री प्रकाश हबोला, पार्षद मुकुल बलूटिया, सचिन तिवारी, जितेंद्र मेहता, भावना शाह कुमुद, श्रुति तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने वाले

कार्यक्रम में सेवा देने वालों में संस्था के

  • अध्यक्ष: नवीन पंत
  • सचिव: ज्ञानेंद्र जोशी
  • कोषाध्यक्ष: कमल जोशी
  • संरक्षक: योगेश चंद्र पांडे
  • समन्वयक: दीक्षा पंत पांडे, हेमा जोशी, गीता बेलवाल, रंजना जोशी, बबिता टकवाल, भावना पांडे, कौशल्या जोशी, बीना जोशी, रमा जोशी
  • सदस्य: भवानी शंकर सूठा, अजय जोशी, हरीश जोशी, अर्जुन मौर्य, पवन, युगल मेलकनी, संतोष गौड़, जिज्ञासा, कुणाल आदि ने सेवा भावना से कार्य किया।