खाद्य सुरक्षा महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ अधिकारियों के तबादले — देखें पूरी सूची

खाद्य सुरक्षा महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ अधिकारियों के तबादले — देखें पूरी सूची

देहरादून
उत्तराखंड सरकार ने खाद्य सुरक्षा महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में तैनात नौ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

यह कदम राज्य में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। खाद्य संरक्षा आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

तबादले सूची पर एक नजर:

  1. पी.सी. जोशीअल्मोड़ा से पौड़ी स्थानांतरित।
  2. अमिताभ जोशीचमोली से बागेश्वर भेजे गए।
  3. ललित मोहन पांडेबागेश्वर से ऊधम सिंह नगर स्थानांतरित।
  4. प्रकाश चंद्र फुलाराऊधम सिंह नगर से अल्मोड़ा में नई तैनाती।
  5. संजय कुमारनैनीताल से हरिद्वार स्थानांतरित।
  6. मनोज कुमार सिंहरुद्रप्रयाग से चमोली भेजे गए।
  7. अजब सिंह रावतपौड़ी से रुद्रप्रयाग में कार्यभार संभालेंगे।
  8. महिमा आनंद जोशीहरिद्वार से नैनीताल स्थानांतरित।
  9. पवन कुमारजसपुर (ऊधम सिंह नगर) से भगवानपुर (हरिद्वार) स्थानांतरित किए गए हैं। साथ ही, उन्हें भगवानपुर के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इस फेरबदल को खाद्य सुरक्षा तंत्र में चुस्ती और पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह बदलाव ज़मीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।