कालाढूंगी क्षेत्र में राजस्व उप निरीक्षकों का साप्ताहिक रोस्टर जारी, अब हर सोमवार तय स्थानों पर बैठेंगे अधिकारी

कालाढूंगी क्षेत्र में राजस्व उप निरीक्षकों का साप्ताहिक रोस्टर जारी, अब हर सोमवार तय स्थानों पर बैठेंगे अधिकारी

नैनीताल (ब्यूरो)।
तहसील कालाढूंगी अंतर्गत कार्यरत राजस्व उप निरीक्षकों के क्षेत्र में नियमित उपस्थिति न होने के कारण जनता को राजकीय कार्यों में लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

जनप्रतिनिधियों द्वारा इस विषय पर बार-बार ध्यानाकर्षण कराने के बाद अब जिलाधिकारी वंदना के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी कालाढूंगी परितोष वर्मा द्वारा राजस्व उप निरीक्षकों का साप्ताहिक रोस्टर निर्धारित कर दिया गया है।

इस आदेश के अनुसार, अब प्रत्येक सोमवार को संबंधित राजस्व उप निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के पंचायत भवनों में बैठकर राजस्व से जुड़े कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करेंगे। इससे ग्रामीण और आमजन को अपने कार्यों के लिए बार-बार तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

जारी आदेश के अनुसार नियुक्त राजस्व उप निरीक्षकों की सूची इस प्रकार है:

अधिकारी का नामक्षेत्र / स्थानबैठक स्थानमोबाइल नंबर
तारा चंद्र घिल्डियालगेबुआपंचायत भवन गेबुआ खास9412124354
जीतेन्द्र मिश्राहंसरामपुरपंचायत भवन हंसरामपुर9410170493
कमलेश पंतरामपुरपंचायत भवन रामपुर9997117172
हरीश गिरीकालाढूंगी बंदोबस्तीतहसील मुख्यालय कालाढूंगी9012851938
हिमांक्षी आर्यापतलियापंचायत भवन पतलिया9411351636
अभय कुमारनौदापंचायत भवन नौदा7017189194
आशुतोष चंद्रबैलपड़ावपंचायत भवन बैलपड़ाव6395665863
इकबाल अहमदकमोलापंचायत भवन कमोला9411167143
पुष्पा भंडारीगुलजारपुरपंचायत भवन गुलजारपुर9012851938
जीवन चंद्रबंदरजूड़ापंचायत भवन बंदरजूड़ा8126549296
मनोज कुमार उप्रेतीनाथूनगरपंचायत भवन नाथूनगर7017073301
पंकज बन्दुड़ीआवलाकोटपंचायत भवन आवलाकोट8923855701

उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी राजस्व उप निरीक्षक अपने निर्धारित दिवस पर अनिवार्य रूप से क्षेत्र में उपस्थित रहें ,

और जनता के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। यह कदम प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता को सुविधाएं देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।