


रिपोर्ट – आजीम खान

स्थान – काशीपुर
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शुक्रवार सुबह से ही शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बीते कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था।



बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है।


सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट लाई है। लोग कूलर और एसी के बजाय अब प्राकृतिक ठंडक का आनंद ले रहे हैं।



इस बारिश से सबसे ज्यादा फायदा किसानों को हुआ है। क्षेत्र में धान की बुवाई का समय नजदीक है, ऐसे में समय पर हुई यह वर्षा उनके लिए संजीवनी साबित हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी इसी तरह के मौसम के बने रहने की संभावना है।




