चौखुटिया में “विकसित भारत” थीम पर प्रबुद्धजन सम्मेलन, मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां रहीं केंद्र में

चौखुटिया में “विकसित भारत” थीम पर प्रबुद्धजन सम्मेलन, मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां रहीं केंद्र में

संजय जोशी

रानीखेत 13 जून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल – ऐतिहासिक उपलब्धियां” विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आर.डी. नैनवाल ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने जनकल्याण, राष्ट्र निर्माण और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

सम्मेलन में प्रमुख अतिथि:

  • समीर आर्य, प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा
  • गोविंद पिलख्वाल, जिला प्रभारी
  • महेश मेहरा, राज्य मंत्री
  • लीला बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष
  • रेवती देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष चौखुटिया
  • सदानंद पांडे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता

सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत
अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट, मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडे और मंडल महामंत्री व कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और मालाओं से किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री विनोद भट्ट व पूरन रजवार ने संयुक्त रूप से किया।

सम्मान और संकल्प:
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में संकल्प लिया गया

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा, बुजुर्ग व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।