


अल्मोड़ा, 13 जून
रिपोर्ट – हरीश भण्डारी
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शुक्रवार को अल्मोड़ा में मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर बाद तेज़ बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बीते कई दिनों से चल रही तेज़ धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों के चेहरों पर आज ठंडक भरी मुस्कान लौट आई।



किसानों के लिए भी राहत की बारिश
बारिश का यह दौर सिर्फ आम लोगों के लिए ही नहीं, किसानों के लिए भी वरदान साबित हो सकता है। लंबे समय से बारिश न होने से खेतों की मिट्टी सूखी पड़ी थी, जिससे बोवाई के काम प्रभावित हो रहे थे।


अब इस वर्षा से धान और अन्य खरीफ फसलों की बुआई में सहायता मिलेगी।



मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने पहले ही हल्की से मध्यम बारिश और अंधड़ के साथ तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया था। आज दोपहर अचानक बादलों की घिराई के बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।



स्थानीय लोगों में राहत की भावना
स्थानीय निवासी विनोद कुमार का कहना है, “गर्मी के मारे हाल बेहाल थे, यह बारिश जैसे जीवनदायिनी बनकर आई है। अब उम्मीद है कि मौसम कुछ दिनों तक सामान्य बना रहेगा।”



