संवेदनशील प्रदर्शन के दौरान युवक ने बनाई रील, सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस संज्ञान में लिया मामला| देखें विडिओ !

संवेदनशील प्रदर्शन के दौरान युवक ने बनाई रील, सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस संज्ञान में लिया मामला| देखें विडिओ !

लोकेशन- ऋषिकेश

संवाददाता- सागर रस्तोगी

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जब हिंदू संगठनों ने समुदाय विशेष के आरोपी के खिलाफ गुमानीवाला स्थित अमित ग्राम में विरोध प्रदर्शन किया, उस दौरान एक युवक ने पुलिस बल और प्रदर्शनकारी भीड़ के बीच खड़े होकर चोरी-छिपे वीडियो बनाकर रील तैयार कर डाली।

यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। मामला पुलिस के संज्ञान में भी आ गया है और कोतवाली पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा जताया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात था। खुद कोतवाल प्रदीप राणा भी मौके पर मौजूद थे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक प्रदर्शन और पुलिस के बीच से वीडियोग्राफी करता दिखाई दिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर एक रील के रूप में वायरल हो गई।

इस संवेदनशील मामले के बीच रील बनाना और उसे सार्वजनिक करना कई लोगों को नागवार गुजरा। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस युवक की आलोचना करते हुए इसे गंभीर गैरजिम्मेदाराना हरकत बताया है। कुछ लोगों ने तो इसे प्रदर्शन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कदम बताया।

कोतवाल प्रदीप राणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आ गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के गंभीर सामाजिक और संवेदनशील मुद्दों पर कोई भी व्यक्ति ध्यान भटकाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।