हल्द्वानी सहित राज्यभर में प्री-मानसून की दस्तक, 12 से 15 जून तक बारिश के आसार

हल्द्वानी सहित राज्यभर में प्री-मानसून की दस्तक, 12 से 15 जून तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 15 जून से मानसून के पहुंचने की संभावना

हल्द्वानी, 12 जून।
गर्मी से बेहाल उत्तराखंडवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग पंतनगर के अनुसार, 12 जून से अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में प्री-मानसून बारिश की संभावना है।

बुधवार को हुई बारिश से गर्मी में कुछ राहत मिली, वहीं गुरुवार रात से मौसम के पूरी तरह बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.के. सिंह ने जानकारी दी कि

12 से 15 जून तक हल्द्वानी सहित कुमाऊं और गढ़वाल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।”

डॉ. सिंह के अनुसार, 15 जून से मानसून की आधिकारिक दस्तक हो सकती है, जिसके बाद ठंडक का एहसास बढ़ेगा। हालांकि, बारिश के बीच उमस और आर्द्रता भी बनी रहेगी, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।