बग्वालीपोखर में सोमवार को लगेगा जनता दरबार, मंत्री धन सिंह रावत रहेंगे मौजूद

बग्वालीपोखर में सोमवार को लगेगा जनता दरबार, मंत्री धन सिंह रावत रहेंगे मौजूद

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

द्वाराहाट विकास खंड के बग्वालीपोखर क्षेत्र में आगामी सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता दरबार में आमजन अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के समक्ष रख सकेंगे। इसके समाधान के लिए संबंधित विभागों के विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां विभागीय अधिकारी मौके पर ही जन समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही विकलांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे और पात्र लाभार्थियों को चेकों का वितरण भी किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शाही की उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस जनता दरबार के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं कि वे कार्यक्रम में पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करें।