


हरिद्वार

हरिद्वार में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय शुभम, निवासी मेरठ, के रूप में हुई है।



यह वही मामला है जिसमें पीड़िता की मां, जो कि एक भाजपा नेत्री बताई जा रही हैं, और उसका प्रेमी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


पुलिस जांच में सामने आया है कि शुभम, महिला के बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल का करीबी दोस्त है।


आरोप है कि दोनों ने मिलकर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, और यह सब पीड़िता की सगी मां की जानकारी व कथित सहमति से हुआ।

हरिद्वार पुलिस ने बुधवार को पीड़िता की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब तीसरे आरोपी शुभम की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और भी तेज़ हो गई है


। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए साइबर जांच, कॉल डिटेल्स और मेडिकल रिपोर्ट का सहारा ले रही है।



