


स्थान:लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

सोमवार दोपहर अचानक हुई मूसलाधार बारिश से लोहाघाट में जून के महीने में भी ठंड बढ़ गई है। इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है और लोग अब जैकेट-बनियान पहनने को मजबूर हैं।



बारिश से जहां ग्रामीणों और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के कारण व्यापारियों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ा।



किसानों ने बताया कि खरीफ की फसल की बुवाई जारी है और यह बारिश उनकी कृषि के लिए बेहद लाभप्रद साबित होगी। वहीं, वन विभाग ने भी बारिश से बड़ी राहत की सांस ली है क्योंकि इससे जंगलों में बन रही आग की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।



हालांकि, भारी बारिश के कारण कई जगह नालियां बंद हो गईं, जिससे सड़कें तालाब जैसी हो गईं। लोगों का कहना है कि बारिश से क्षेत्र में बढ़ रही बीमारियों पर भी काबू पाए जाने की संभावना है।

मौसम विभाग ने फिलहाल मौसम की स्थिति बिगड़ी रहने की संभावना जताई है, लेकिन किसानों और ग्रामीणों के लिए यह बारिश सुखद संकेत बनी है।




