

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी


पूर्व विधायक एवं नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय पूरन सिंह माहरा की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय, रानीखेत में श्रद्धांजलि व फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्व. माहरा के परिवार और रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में किया गया, जिसमें अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और स्व. माहरा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे और उन्होंने स्व. माहरा के सामाजिक व जनसेवा कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।



स्व. माहरा की जनसेवा को याद किया गया
रानीखेत कांग्रेस कमेटी के अनुसार, स्व. पूरन सिंह माहरा एक जननायक थे, जिनकी जनसेवा, विकास के प्रति प्रतिबद्धता और सामाजिक समर्पण को आज भी लोग श्रद्धा से याद करते हैं।


नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, प्रशासक हीरा सिंह रावत, विश्व विजय सिंह माहरा, उदिता नयाल, दीक्षा संधू, दलेर संधू, गीता माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, विनीत चौरसिया, त्रिलोक आर्या, दीप उपाध्याय, हिमांशु नैनवाल, लाखन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


चिकित्सालय स्टाफ की सहभागिता
इस अवसर पर चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित व नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी फल वितरण में सहभागिता निभाई।



