
उत्तरकाशी
रिपोर्ट -महावीर सिंह राणा

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक गंगोत्री धाम में 2,29,104 और यमुनोत्री धाम में 2,44,005 यात्री दर्शन कर चुके हैं। यानी दोनों धामों से 4,73,109 श्रद्धालु दर्शन कर वापस लौट चुके हैं।


आज गंगोत्री धाम में सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही। भारी बारिश के बीच भी लोग लंबी कतारों में खड़े होकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंच मंदिर समिति की ओर से सुबह-शाम गर्म चाय की व्यवस्था की गई है, जो बरसात में यात्रियों को राहत दे रही है।


वहीं चारधाम यात्रा में तैनात पुलिस जवान भी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। किसी यात्री का बैग, मोबाइल या पर्स खोने पर, पुलिस उन्हें सीसीटीवी कैमरे की मदद से तुरंत ढूंढ कर वापस लौटा रही है।

चारधाम यात्रा प्रशासन और श्रद्धालुओं की भागीदारी से व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रही है, और आस्था की यह यात्रा हर दिन एक नया कीर्तिमान रच रही है।

