


स्थान : रानीबाग़


रानीबाग़ (नैनीताल) में बीते 10 दिनों से चल रहे 79 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी नैनीताल के वार्षिक सम्मिलित प्रशिक्षण शिविर का रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। इस शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए लगभग 500 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।


समापन समारोह में कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक ने कैडेटों को संबोधित करते हुए उन्हें कठोर परिश्रम, अनुशासन, और देश सेवा की भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


सैन्य और सामाजिक विषयों का प्रशिक्षण
शिविर के दौरान कैडेटों को विभिन्न सैन्य विषयों में विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें शामिल थे:

- व्यक्तित्व विकास
- फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट
- ड्रिल एवं हथियार प्रशिक्षण
- शारीरिक व्यायाम और खेलकूद
- मानचित्र अध्ययन

साथ ही, सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी कैडेटों को प्रशिक्षित किया गया, जैसे:
- अग्निशमन और आत्मरक्षा तकनीकें
- आपदा प्रबंधन
- प्राथमिक उपचार
- स्वास्थ्य और सुरक्षा के उपाय


श्रेष्ठ कैडेट सम्मान
10 दिवसीय इस कैम्प के दौरान विशेष योगदान और अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए कैंप सीनियर कृतिका बोरा और आशीष चन्याल को श्रेष्ठ कैडेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



मुख्य अतिथि और अधिकारी
समापन समारोह में एडीएम ऑफिसर ल्यूटिनेंट कर्नल बी.एस. खंदका, सूबेदार मेजर चंचल सिंह, प्रशिक्षण जेसीओ सूबेदार महेश चंद्र पांडेय, सहायक एनसीसी अधिकारीगण और पी.आई. स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहे।


मुख्य बिंदु:
- 500 कैडेटों ने लिया शिविर में हिस्सा
- सैन्य और सामाजिक विषयों पर गहन प्रशिक्षण
- दो कैडेटों को मिला श्रेष्ठ कैडेट सम्मान
- कमान अधिकारी ने किया कैडेटों का उत्साहवर्धन



